ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टेस्ट मैच में भारत को 10 विकेट से हराया

पर्थ, 08 मार्च (वार्ता) ऐनाबेल सदरलैंड (कुल छह विकेट और 129 रन) के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने एकमात्र टेस्ट के तीसरे दिन रविवार को भारतीय टीम को दूसरी पारी में 129 रन पर ढेर करने बाद मिले 25 रनों के लक्ष्य को 4.3 ओवर में हासिल कर मुकाबला 10 विकेट से अपने नाम कर लिया। आज यहां भारतीय महिला टीम ने कल के छह विकेट पर 105 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में एश्ले गार्डनर ने स्नेह राणा (30) को आउट कर भारत को सातवां झटका दिया। अगले ही ओवर में अलाना किंग ने काश्वी गौतम (शून्य) का शिकार कर लिया। सायली सातघरे (तीन) को भी अलाना किंग ने 48वें ओवर में आउट किया। अगले ही ओवर में एश्ले गार्डनर ने एक छोर थामे रन बना रही प्रतिका रावल को आउट कर भारत की दूसरी पारी का 149 के स्कोर पर अंत कर दिया। प्रतिका रावल ने भारतीय टीम के लिए सर्वाधिक 63 रन बनाये। इस दौरान उन्होंने 137 गेंदों का सामना किया और आठ चौके लगाये। ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 25 रनों का लक्ष्य मिला।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से लूसी हैमिल्टन ने तीन विकेट लिये। ऐनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग और एश्ले गार्डनर को दो-दो विकेट मिले। डार्सी ब्राउन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में महज 4.3 ओवरों में बिना कोई विकेट गंवाये। 28 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जॉर्जिया वॉल (16) और फीबी लिचफील्ड (11) रन बनाकर नाबाद रही।

भारतीय महिला टीम पहली पारी 198 रन, ऑस्ट्रेलिया पहली पारी 323 रन

 

 

Next Post

रैंडेल प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पांच गेंदों में लगातार पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने

Sun Mar 8 , 2026
नेपियर (न्यूजीलैंड), 08 मार्च (वार्ता) सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पांच गेंदों में लगातार पांच विकेट लेकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। ब्रेट रैंडेल ने रविवार को यह कारनामा प्लंकेट शील्ड मैच के दूसरे दिन नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के खिलाफ मुकाबले में किया है। इसी […]

You May Like