सिंगरौली: नगर पालिक निगम सिंगरौली के बलियरी में खुले गड्ढों में मवेशियों के शव फेंके जा रहे हैं। शिकायत करने के बावजूद सीटाडेल कंपनी प्रबंधन पर कोई असर नही पड़ रहा है। जिससे मोहल्लेवासियों को दुर्गंध से परेशान होना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने से आवारा पशुओं के शव को मोहल्लो, बस्तियों एवं सड़को में दुर्घटनाओं, बीमारियां तथा उम्रदराज के चलते मरने वाले मवेशियों को बलियरी के खुले स्थानों में फेंका जा रहा है।
जबकि मवेशियों को दफनाने के लिए सीटाडेल कंपनी को जिम्मा मिला है, परंतु आरोप है कि नपानि के दिशा-निर्देशो का सीटाडेल कंपनी दूर-दूर तक पालन नही कर रही है। मवेशियों के शव को खुले स्थान पर में फेंकने से उसका दुर्गंध इतना दूर तक फैल रहा है कि मोहल्ले एवं बस्तिवासी भी परेशान हैं। यहां के रहवासियों ने इस ओर निगमायुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है।
