अमेरिका ने इस वर्ष 1076 भारतीय नागरिकों को निर्वासित किया

नयी दिल्ली 05 जून (वार्ता) अमेरिका में वीजा नियमों में बदलाव और पिछले कुछ समय से अवैध प्रवासियों के प्रति अमेरिका की नीति में सख्ती के बाद से भारतीय नागरिकों को वहां से निरंतर निर्वासित किया जा रहा है और इस वर्ष अब तक 1076 भारतीय नागरिकों को भारत वापस भेजा जा चुका है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यहां मीडिया ब्रीफिंग में एक सवाल के जवाब में कहा कि इस वर्ष अब तक अमेरिका से 1076 भारतीय नागरिक वापस भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष अमेरिका ने 3567 भारतीय नागरिकों को वापस भेजा था।

प्रवक्ता ने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रवासियों और लोगों के आवागमन को लेकर बातचीत चल रही है। इसमें इस बात पर ज़ोर दिया जा रहा है कि अवैध प्रवास पर कैसे रोक लगाई जाए जिससे कि कानूनी रूप से रहने वाले प्रवासियों पर अनुचित प्रभाव न पड़े। हालांकि प्रवक्ता ने बोस्टन में रहने वाले तथा सोशल मीडिया पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनाने की घोषणा करने वाले भारतीय नागरिक अभिजीत दीपके के वीजा और उन्हें वहां से वापस भेजे जाने के बारे में पूछे गये सवाल को टालते हुए कहा कि उनके पास इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

.....

Next Post

मालवीय नगर अग्निकांड में होटल मालिक की पिछली गिरफ्तारी भी जांच के घेरे में

Fri Jun 5 , 2026
नयी दिल्ली, 05 जून (वार्ता) मालवीय नगर अग्निकांड में 21 लोगों की मौत मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है जिसमें पुलिस सूत्रों ने दावा किया है कि होटल मालिक लवकेश बजाज को पहले फर्जी भारतीय पासपोर्ट एवं जाली पहचान दस्तावेजों के माध्यम से बंगलादेशी नागरिकों की मदद करने […]

You May Like