पश्चिम रेलवे ने बढ़ाए स्पेशल ट्रेनों के फेरे, यात्रियों को मिलेगी राहत

इंदौर: यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई स्पेशल ट्रेनों के फेरों को आगे बढ़ा दिया है. मंडल के अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार इन ट्रेनों का विस्तार अलग-अलग तिथियों तक किया गया है.मुख्य विस्तारित ट्रेनें है- मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम स्पेशल- 09075ः 29 अप्रैल तक, 09076ः 30 अप्रैल तक, मुंबई सेंट्रल- कानपुर अनवरगंज स्पेशल- 09185ः 26 जुलाई तक व 09186ः 27 जुलाई तक, बांद्रा टर्मिनस- भिवानी स्पेशल- 09005ः 29 जुलाई तक 09006ः 30 जुलाई तक, अहमदाबाद-पटना स्पेशल- 09447ः 29 अप्रैल तक, 09448ः 01 मई तक, इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल 09309ः 28 जून तक (22 व 24 मई को रद्द), 09310ः 29 जून 2026 (23 व 25 मई को रद्द), डॉ. अंबेडकर नगरः पटना स्पेशल, 09343ः 25 जून तक, 09344ः 26 जून तक. साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें है- इंदौरःखडकी- 09324ः 29 जुलाई तक, 09323ः 30 जुलाई तक, बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी- 04828ः 12 जुलाई तक, 04827ः 11 जुलाई तक, बांद्रा टर्मिनस-जयपुर, 09706ः 13 जुलाई तक, 09705ः 12 जुलाई तक, वडोदरा-गोरखपुर 09111ः 27 जुलाई तक, 09112ः 29 जुलाई तक, वडोदरा- मऊ 09195ः 25 जुलाई तक व 09196ः 26 जुलाई तक, बीकानेर-साई नगर शिरडी 04715ः 11 जुलाई तक व 04716ः 12 जुलाई तक, अजमेर-सोलापुर 09627ः 15 जुलाई तक व 09628 16 जुलाई तक, हिसार-वलसाड 04727ः 15 जुलाई तक व 04728ः 16 जुलाई तक.

ऐप से सकते हैं जानकारी
जानकारी के लिए यात्री ट्रेनों के समय, ठहराव और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी रेलवे के आधिकारिक ऐप रेलवन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं

Next Post

भगवान महावीर के विचार आज भी प्रासंगिकः मुख्यमंत्री

Mon Mar 30 , 2026
इंदौर: जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर संसार को सत्य, अहिंसा, असंचय, अपरिग्रह, त्याग और तपस्या का शाश्वत संदेश देने वाले करुणा के महासागर थे. भगवान महावीर ऐसे तीर्थंकर हैं, जिनसे हम सबको प्रेरणा मिलती है. ऐसे भगवान की जयंती हमें वर्षभर मनाना चाहिए. आज से करीब ढ़ाई हजार […]

You May Like