दिल्ली ईवी बस सेवा का कार्यक्रम स्थगित

नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) दिल्ली सरकार की ओर से दिल्ली ईवी इंटरकनेक्टर (देवी) योजना के तहत 330 नयी इलेक्ट्रिक बसों को लॉन्च करने के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी। श्रीमती गुप्ता ने कहा कि धर्मगुरु महामहिम पोप फ्रांसिस जी के निधन पर भारत सरकार द्वारा घोषित राष्ट्रीय शोक की वजह से देवी योजना के तहत शुरू होने वाली इलेक्ट्रिक बसों की लॉन्चिंग को स्थगित कर दिया गया है। नयी तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने इससे पहले ‘एक्स’ पर कहा,“ आज पृथ्वी दिवस पर हम देवी पहल के तहत 330 नयी इलेक्ट्रिक बसों को लॉन्च करके एक हरित भविष्य की ओर एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए दिल्ली की यात्रा को स्वच्छ,सुरक्षित और अधिक टिकाऊ बनाने का एक गंभीर प्रयास है। आज इस ऐतिहासिक पल का जश्न मनाने में हमारे साथ जुड़ें। आपका समर्थन मायने रखता है। आइए मिलकर दिल्ली को एक हरे और स्वस्थ कल की ओर ले चलें।”

Next Post

मंत्रिमंडलीय बैठक :मप्र में 1 से 30 मई तक तबादले,अगली कैबिनेट में आएगी ट्रांसफर पालिसी

Tue Apr 22 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश में 1 से 30 मई तक तबादले करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने नीति तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं। अगली कैबिनेट बैठक में तबादला नीति 2025 प्रस्तुत की जाएगी। इधर, कैबिनेट ने […]

You May Like