मंत्रिमंडलीय बैठक :मप्र में 1 से 30 मई तक तबादले,अगली कैबिनेट में आएगी ट्रांसफर पालिसी

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश में 1 से 30 मई तक तबादले करने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने नीति तैयार करने के लिए निर्देश दिए हैं। अगली कैबिनेट बैठक में तबादला नीति 2025 प्रस्तुत की जाएगी। इधर, कैबिनेट ने पोप फ्रांसिस के निधन पर 22 से 24 अप्रैल तक दो दिन का प्रदेश में राजकीय शोक रखने का भी निर्णय लिया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा की पिछले साल विशेष मामलों में तबादले की छूट दी गई थी, लेकिन ट्रांसफर पॉलिसी जारी नहीं की गई थी। तब यह सोच थी कि शैक्षणिक सत्र के बीच में यदि किसी शिक्षक का तबादला हो जाता है, तो उस स्कूल के छात्रों का कोर्स प्रभावित होता है और शिक्षक को नई संस्था में जाने के बाद एडजस्ट करने में समय लगता है। कैबिनेट बैठक में सीएम ने सभी प्रभारी मंत्रियों को गर्मी में पेजयल व्यवस्था की सतत समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा है कि समीक्षा बैठकों में पेयजल व्यवस्था पर जरूर समीक्षा करें। 16 जून तक चलने वाले जलगंगा संवर्धन अभियान को लेकर सीएम ने कहा है कि पानी बचाने के लिए तालाबों के गहरीकरण, जलस्त्रोतों के संरक्षण की संभावनाओं पर काम करें।
यह भी हुए फैसले
टाइगर रिजर्व के बफर जोन में टाइगर और इंसान के बीच द्वंद के कारण दुर्घटनाएं होती हैं। इसलिए बफर जोन में कुछ विकास के ऐसे काम कराए जाएंगे जिससे इन घटनाओं को रोका जा सके। 145 करोड़ रुपए की सीमा तक के काम किए जाएंगे।कन्यादान योजना में दो सौ से ज्यादा जोड़ों की शादियां नहीं होंगी: मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाय योजना में 49 हजार रुपए डीबीटी से ट्रांसफर किए जाते हैं और 6 हजार रुपए आयोजन में खर्च होते हैं। आगामी 15 मई तक सामूहिक विवाह के लिए जो पंजीयन हुए हैं वो पूर्व की तरह होंगे।

ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफेक्चरिंग जोन: ग्वालियर में टेलीकॉम मैन्युफेक्चरिंग जोन बनाने के लिए राज्य सरकार ने केन्द्र सरकार को अपनी सहमति भेजी है। केन्द्र की सहमति के बाद 12 हजार करोड़ के निवेश होंगे और 5 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।5 मई तक 60 मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन: 50 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन हो चुका है। गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 के साथ 175 रुपए बोनस जोड़ा गया है। किसान उत्साह से गेहूं समर्थन मूल्यों पर बेच रहे हैं। 5 मई तक 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपार्जन का टारगेट पूरा हो जाएगा। किसानों के खातों में 10562 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है। उधर,27 अप्रैल को इंदौर में एमपी टेक कॉन्क्लेव ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में होगी। इसमें 500 से ज्यादा टेक्नोलॉजी कंपनियां शामिल होंगी।

Next Post

तमिलनाडु से जुड़े मामले में केरल का मामला शामिल नहीं :केंद्र सरकार

Tue Apr 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के समक्ष केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल द्वारा विधेयकों को मंजूरी देने में देरी से संबंधी शीर्ष अदालत के आठ अप्रैल, 2025 के फैसले में केरल का मामला शामिल नहीं है। न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या […]

You May Like