लंबित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के अंदर करे: राय

रीवा, विशेष पुलिस महानिदेशक (अजाक) आशुतोष रॉय द्वारा जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित लंबित अपराध प्रकरणों, राहत प्रकरणों तथा आयोग में प्राप्त लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा के संबंध में रीवा जोन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई.

पुलिस कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रकरणवार जानकारी प्राप्त की गई तथा लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए. आशुतोष रॉय ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना शासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकरण में अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा. बैठक में लंबित अपराध प्रकरणों की जांच, पीडि़तों को राहत राशि वितरण की स्थिति तथा विभिन्न शिकायतों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं एवं राहत का लाभ प्रदान किया जाए. इस अवसर पर आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत चौहान, एसपी रीवा डॉ0 गुरकरन सिंह व अन्य जिलों के एसपी मौजूद थे.

Next Post

अमहिया पुलिस ने जुंए के अड्डे में दबिश देकर पकड़े चार जुआरी

Sat Jun 27 , 2026
रीवा, थाना अमहिया पुलिस की अबैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी, जुआँ फड़ मे रेड कार्यवाही कर जुआरियो को पकडकर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई. पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह के निर्देश पर दबिश देकर 4 जुआरियो को पकड़ा गया. शनिवार की दोपहर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की […]

You May Like