केरल की वारदात में फरार 2 महिलाओं को पुलिस ने पकड़ा

उज्जैन। केरल में 10 साल पहले हुई लूट और हत्या के मामले में फरार चल रही दो महिलाओं को उज्जैन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को केरल पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 में केरल से कुन्नूर जिले में हुई हत्या और लूट के मामले में 10 सालों से फरार दो महिलाओं की तरह केरल पुलिस कर रही थी। दोनों महिलाओं के संबंध में केरल पुलिस में उनके उज्जैन से गुजरने की जानकारी क्राइम ब्रांच टीम से साझा की थी। इसके बाद से क्राइम ब्रांच की टीम अलर्ट हो गई थी। लगातार केरल के संपर्क में रहने के साथ दोनों महिलाओं को उज्जैन से पकड़ लिया गया। 10 साल बाद गिरफ्त में आई महिलाएं दक्षिण पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली सकीना फातिमा 33 साल परवीन बानो 48 साल है। दोनों को केरल पुलिस के उज्जैन पहुंचते ही सुपुर्द किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं वर्ष 2013 में आंध्र प्रदेश पुलिस की गिरफ्त में भी आ चुकी थी। 10 साल पहले केरल में उन्होंने संगीन जुर्म को अंजाम दिया था। उसके बाद से लगातार फरार चल रही थी। दोनों दिल्ली में छुपकर रह रही थी अपने साथियों से मिलने के लिए निकली थी जो उज्जैन होते हुए जा रही थी। विदित होगी सप्ताह भर पहले ही देवासगेट थाना पुलिस ने शिवपुरी में हुई शिक्षक की हत्या में 3 माह से फरार महिला को उसके बेटे के साथ बस स्टैंड से गिरफ्तार किया था।

Next Post

कोयले से भरा ट्रेलर बेकाबू होकर पलटा

Sat Mar 14 , 2026
जियावन। जियावन थाना के समीपी सजहर जंगल मार्ग में बीती रात बेकाबू एक कोयले से भरा ट्रेलर पलट गया। जहां खलासी के घायल होने की खबर है। जानकारी के अनुसार ट्रेलर वाहन क्रमांक एमपी 19 जेडजी 5310 ऊर्जाधानी से कोयला लेकर सीधी तरफ जा रहा था कि सजहर जंगल के […]

You May Like