सिंगरौली : शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महावि. पीए कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न के द्वारा नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शुभारंभ किया है।
नशा मुक्त अभियान के उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए, युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जहां जिले के सभी शासकीय और अशास. महावि. के विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
उक्त आयोजन में शास. आदर्श महावि. रम्पा की विद्यार्थी रश्मि प्रियदर्शी ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, साथ ही महावि. की नुक्कड़ नाटक टीम के द्वारा नशा मुक्त युवा थीम पर नाटक के माध्यम से युवाओं के बीच जागरूकता का संदेश दिया गया ।
महाविद्याय रम्पा की प्राचार्य प्रो. निकिता यादव ने कहा किए युवाओं में मादक पदार्थों का सेवन देश के सामाजिक, शारीरिक और आर्थिक विकास के लिए एक गंभीर चुनौती है। शासकीय आदर्श महाविद्याल के एनएसएस प्रभारी डॉ. गिरीश कुमार चतुर्वेदी और कम्प्यूटर विज्ञान विभाग से डॉ. एमएन तिवारी उक्त प्रतियोगिता आयोजन में जूरी सदस्य के रूप में शामिल हुए ।
