मैहर:उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंगलवार सुबह मैहर पहुँचकर माँ शारदा मंदिर में सपत्नीक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। माँ शारदा मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का स्वागत किया गया। दर्शन के उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे शारदीय नवरात्रि मेला की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की सराहना की।
Next Post
कोस्टा रिका में भारत का नया रेजिडेंट मिशन शुरू, द्विपक्षीय संबंध होंगे मजबूत
Tue Oct 13 , 2026
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (वार्ता) भारत ने मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका की राजधानी सैन होजे में अपना नया रेजिडेंट मिशन शुरू कर दिया है, जिससे मध्य अमेरिका में भारत की राजनयिक पहुंच बढ़ेगी और कोस्टा रिका के साथ राजनीतिक, व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी। विदेश मंत्रालय ने […]

You May Like
-
10 months ago
वाहन फाइनेंसिंग पर फोकस जारी रखेगी श्रीराम फाइनेंस
-
4 weeks ago
गणेश जुलूस में चाकूबाजी, नाबालिग की मौत