बीसीसीआई ने डब्ल्यूपीएल समिति में देसाई और खन्ना को किया शामिल

मुंबई, 10 मार्च (वार्ता) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आठ सदस्यीय महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) समिति में बदलाव करते हुए रोहन गौंस देसाई और दिलशेर खन्ना को इसमें शामिल किया है।

बीसीसीआई ने देसाई को नवनिर्वाचित मानद संयुक्त सचिव के रूप में डब्ल्यूपीएल समिति में शामिल किया हैं। इस बीच, खन्ना को प्रभतेज भाटिया के स्थान पर पैनल में नामित किया गया है। यह बदलाव प्रभतेज भाटिया के बीसीसीआई के मानद कोषाध्यक्ष चुने जाने के बाद हुआ है। वह पहले डब्ल्यूपीएल समिति के सदस्य थे। अन्य प्रमुख सदस्यों में आईपीएल अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल, बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, मानद कोषाध्यक्ष प्रभतेज भाटिया और मानद संयुक्त सचिव देसाई शामिल हैं। पैनल में मधुमती लेले और नए सदस्य खन्ना भी शामिल हैं।

बीसीसीआई ने बताया कि डब्ल्यूपीएल के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने, इसके सुचारू संचालन और विकास को सुनिश्चित करने के प्रयासों के तहत ये नियुक्तियां की गई हैं। पुनर्गठित डब्ल्यूपीएल समिति की अगुवाई बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी करेंगे, जबकि देवजीत सैकिया संयोजक के रूप में काम करेंगे।

 

Next Post

मॉ के साथ हैं बेटियां तो अवैध हिरासत नहीं

Mon Mar 10 , 2025
  हाईकोर्ट ने किया पिता की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका का निराकरण जबलपुर। पिता के द्वारा दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका में आरोप लगाते हुए कहा गया था कि उसके ससुराल पक्ष तथा पत्नी ने उसकी दो नाबालिग बेटियों को बंधक बना रखा है। हाईकोर्ट जस्टिस संजीव सचदेवा तथा जस्टिस विनय सराफ […]

You May Like