कलेक्टर ने लिया आजीविका मेला की तैयारियों का जायजा

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन 17 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित किये जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत घण्टाघर के समीप स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस कल्चरल एंड इंफर्मेशन सेंटर में आजीविका मेला लगाया जायेगा। जिसको लेकर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने मंगलवार को कल्चरल एंड इंफर्मेशन सेंटर पहुँचकर आजीविका मेला की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत एवं नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार थे। उल्लेखनीय है कि आजीविका मेला में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के महिला स्व-सहायता समूहों के अपने उत्पादों का स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया जायेगा।

 

Next Post

मैहर औद्योगिक केंद्र और सिंगरौली स्टेडियम पर रिपोर्ट तलब

Tue Sep 16 , 2025
रीवा। कमिश्नर बी.एस. जामोद ने कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित संभागीय बैठक में विभागवार कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण और शासन स्तर पर स्वीकृत प्रस्तावों को अमलीजामा पहनाने के निर्देश दिए। मैहर में औद्योगिक केंद्र, सिंगरौली में स्टेडियम और मऊगंज में छात्रावास निर्माण हेतु रिपोर्ट […]

You May Like

Play sound