रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने पिछले 7 घंटों में 123 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए : रक्षा मंत्रालय

मॉस्को, 02 मई (वार्ता) रूसी वायु रक्षा बलों ने पिछले सात घंटों में रूस के 13 क्षेत्रों के ऊपर 123 यूक्रेनी ड्रोनों को रोककर नष्ट कर दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा, “ड्यूटी पर तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने 2 मई को मॉस्को समय के अनुसार सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच 123 यूक्रेनी फिक्स्ड-विंग मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) को रोककर नष्ट कर दिया।”

इन ड्रोनों को बेलगोरोद, ब्रायंस्क, वोल्गोग्राद, कलुगा, कुर्स्क, नोवगोरोद, ओरयोल, स्मोलेंस्क, त्वेर, तुला और मॉस्को क्षेत्रों के साथ-साथ बशकोर्तोस्तान गणराज्य और क्रास्नोडार क्षेत्र के ऊपर मार गिराया गया।

 

Next Post

70 साल की यादें और घर दोनों मलबे में तब्दील, विस्थापन के दर्द के साथ निकले 27 परिवार

Sat May 2 , 2026
भोपाल। शहर के पॉलीटेक्निक चौराहे स्थित मानस भवन के पास बनी करीब सात दशक पुरानी आदिवासी बस्ती को शनिवार को जिला प्रशासन ने आठ घंटे चली बड़ी कार्रवाई में हटा दिया। सुबह 7 बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शुरू हुई इस कार्रवाई के दौरान 27 परिवारों को वहां […]

You May Like