जबलपुर: भेड़ाघाट धुआंधार में बुधवार को एक युवक हाथ में कैंची से वार करने के बाद आत्महत्या करने के इरादे से पहुंच गया वे छलांग लगा पाता इसके पहले दुकादारों और ऑटो चालक की नजर उस पर पड़ गई और उसे रोक लिया गया तो वे उनके साथ ही विवाद करते हुए उलझ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर उसे शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक उमा शंकर कुशवाहा पिता रामकुमार कुशवाहा 30 वर्षीय निवासी शास्त्री नगर का सुसाइड करने करीब शाम 6 बजे धुआंधार वॉटरफॉल नर्मदा नदी पहुंचा। इसके पहले उसने अपने हाथ की कलाई में किसी नुकीली चीज से चोट पहुंचा। धुआंधार तरफ काफी तेजी से आत्महत्या की इरादे से जा रहा था तभी युवक पर ऑटो चालक और दुकानदारों की नजर पड़ गई। जिन्होंने उसके इरादे को भांपते हुए इसकी सूचना प्रधान आरक्षक हरिओम को दी।
इसके बाद लोगों ने युवक को रोकने की कोशिश की तो वे उनके साथ विवाद करते हुए झूमाझटकी करने लगा तभी सूचना पर प्रधान आरक्षक हरओम पुलिस बल के साथ पहुंचे युवक को समझाइश देते हुए शांत कराया। इसके बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गई। पूछताछ में यह बात सामने आई कि युवक तनाव में था।
