नव वर्ष पर पुलिस अलर्ट: घंटाघर सहित शहर के चारों बाईपास और पूरे जिले में देर रात चलती रही वाहन चेकिंग

विनय असाटी

दमोह: नव वर्ष शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को लेकर पुलिस मुख्यालय से आए आदेशों का पालन करते हुए दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी के निर्देशन में शहर और चारों बायपासों के अलावा पूरे जिले में वाहन चेकिंग कार्रवाई की गई, जिससे घटनाओं में ग्राफ गिरा. दमोह शहर के घंटाघर पर सीएसपी एचआर पांडे की विशेष उपस्थिति में टीआई कोतवाली मनीष कुमार, टीआई सरोज ठाकुर, टीआई अमित गौतम द्वारा पुलिस बल के साथ पूरे प्लानिंग से चेकिंग कार्रवाई की गई.

जहां देर रात निकलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा. वहीं महिला थाना प्रभारी फेमिदा खान भी शहर में जायजा लेती नहीं. दमोह शहर के हटा नाका पर थाना प्रभारी कुम्हारी बृजेश पांडे अपने पुलिस बल के साथ चेकिंग कार्रवाई में मौजूद रही, तो वहीं धर्मपुरा बाईपास पर गैसाबाद थाना प्रभारी प्रियंका पटेल और स्टाफ पूरी व्यवस्थाओं के साथ तैनात होकर चेकिंग कार्रवाई करते हुए देर रात करीब 2 बजे देखा गया.

इधर दमोह शहर के जबलपुर नाका मारुताल बाईपास पर थाना प्रभारी हटा सुधीर कुमार बेगी भी टीम के साथ चेकिंग करते हुए वहीं सागर नाका पर थाना प्रभारी पथरिया अमित मिश्रा अपने पुलिस बल के साथ चेकिंग करते हुए नजर आए. जहां दो पहिया, चार पहिया वाहनों को रोक कर चालान काटकर कार्रवाई की.यहां शहर के किल्लाई नाका पर यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मार्को और यातायात पुलिस भी चेकिंग करती हुई नजर आई.
एक दिन पूर्व एसपी ने लगाई थी व्यवस्था और दिए थे निर्देश
पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा देर रात शहर के विभिन्न नाइट चेकिंग पॉइंट्स का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया. इस दौरान मारुताल, कंकाली माता, समन्ना बाईपास और सागर नाका बाईपास पर लगाए गए चेकिंग प्वाइंट्स पर पहुंचकर ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों से व्यवस्था की जानकारी ली गई.
दिए गए मुख्य निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि नाइट चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की गहन जांच की जाए तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए.बिना नंबर प्लेट, तेज रफ्तार, ओवरलोड तथा नियम विरुद्ध पार्किंग करने वाले वाहनों पर तुरंत चालानी कार्रवाई करने के लिए कहा गया.चेकिंग के दौरान जनता से सौम्य व्यवहार रखते हुए सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था दोनों पर बराबर ध्यान देने के निर्देश दिए गए.
सुरक्षा व सड़क सुरक्षा पर जोर
नाइट चेकिंग पॉइंट्स पर जवानों को ब्रीथऐनालाइज़र, बॉडी प्रोटेक्टर, बैरिकेड्स और पर्याप्त लाइट की व्यवस्था के साथ सतर्क रहकर ड्यूटी करने के लिए कहा गया.पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रात के समय होने वाली आपराधिक वारदातों और सड़क हादसों को रोकने के लिए इस तरह की सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो.

Next Post

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए

Thu Jan 1 , 2026
उज्जैन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रमुख खिलाड़ी स्मृति मंधाना, अरुंधति रेड्डी, स्नेह राणा, राधा यादव, शेफाली वर्मा एवं रेणुका सिंह ठाकुर आदि सदस्यों ने आज ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए दर्शन उपरांत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उप प्रशासक एस एन सोनी […]

You May Like