Mardaani 3 Collection: रानी मुखर्जी की बॉक्स ऑफिस पर दमदार वापसी, दूसरे दिन मर्दानी 3 ने वसूले इतने करोड़

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी की है। पहले दिन 4 करोड़ और दूसरे दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई के साथ फिल्म ने दो दिन में 10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।

रानी मुखर्जी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार दस्तक दी है। तीन साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर लौटीं रानी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई और पहले ही दिन से इसकी कमाई ने रानी मुखर्जी के करियर में एक नया रिकॉर्ड जोड़ दिया।

पहले दिन मर्दानी 3 ने करीब 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। यह कलेक्शन भले ही बहुत बड़ा न लगे, लेकिन इसने रानी मुखर्जी की पिछली कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे, बंटी और बबली 2 और हिचकी जैसी फिल्मों की ओपनिंग से बेहतर शुरुआत के साथ फिल्म ने यह साफ कर दिया कि दर्शकों में ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी को लेकर अब भी जबरदस्त क्रेज है।

मर्दानी 3 का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला। मर्दानी 3 ने दूसरे दिन भारत में करीब 6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 11.85 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 14.35 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच चुका है।

Next Post

बजट से पहले विशेष सत्र में पहले शेयर बाजारों में तेजी

Sun Feb 1 , 2026
मुंबई, 01 फरवरी (वार्ता) बजट से पहले रविवार को विशेष सत्र के दौरान घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 119.19 अंक की बढ़त में 82,388.97 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 266.23 अंक (0.32 प्रतिशत) ऊपर 82,536.01 […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।