जबलपुर: दीनदयाल बस स्टेंड से एक युवक को लिफ्ट देकर लुटेरे रांझी मेन रोड तक लेकर आए और मारपीट कर उसका पर्स, मोबाइल लूटकर फरार हो गए । पुलिस के मुताबिक दिलीप यादव 21 वर्ष निवासी विजयनगर का बस स्टेण्ड से गावं जाने के लिये निकला था.
दीनदयाल बस स्टेण्ड में एक स्कूटी में उसे 2 लडक़े मिले जिन्होंने कहा कि रांझी से बस मिल जायेगी, तुम्हेें रंाझी तक छोड़ दे रहे हैं, उसे स्कूटी में पीछे बैठा लिये इसके बाद रांझी मेन रोड शराब दुकान के पास स्कूटी रोक दी। दिलीप जैसे ही उतरा तो उसका मोबाइल, पर्स स्कूटी सवार युवकों ने छीन लिया। पर्स में डेढ़ हजार रूपए नकद रखे थे । इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए दोनों तेजी से भाग गए।
