जबलपुर: तिलवारा अंतर्गत क्रेशर बस्ती में पड़ोसियों के बीच हो रहे झगड़े के बीच समझाईश देने पहुंचे युवक को बदमाश ने चाकू से गोद दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक संजय उर्फ संजू गौंड़ 26 वर्ष निवासी क्रेसर बस्ती का घर के पास दुर्गा मंदिर में बैठा था.
उसी समय उसका पड़ोसी पप्पू गोटिया एवं अमन पटेल किसी बात को लेकर आपस में झगड़ रहे थे वह समझाने गया तो अमन पटैल उसके साथ उलझ गया और चाकू से ताबड़तोड़ कर संजय को चोट पहुंचा दी। घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी के खिलफ प्रकरण दर्ज कर लिया है ।
