जबलपुर: गोरखपुर में नागरिकों की फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए सड़क किनारे लगाए गए व्यायाम उपकरण, झूले और वॉकिंग ट्रैक अतिक्रमण की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं।वही हाऊबाग से चौथा पुल मार्ग पर ट्रैक पर अवैध कब्जे, ठेले और अस्थायी निर्माण के कारण लोगों को सुबह-शाम टहलने और कसरत करने में परेशानी हो रही है।
वही क्षेत्रीय जनों का आरोप है कि प्रशासन की अनदेखी से सार्वजनिक सुविधाएं धीरे-धीरे बदहाल होती जा रही हैं। शहर में अतिक्रमण हटाने के अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहे हैं, लेकिन समस्या दोबारा सामने आ जाती है।
खराब होती जा रही हालत
लेकिन कई जगहों पर रखरखाव की कमी, टूट-फूट और अतिक्रमण के कारण इन सुविधाओं की हालत खराब होती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे लगाए गए झूलों के पुर्जे चोरी हो जाते हैं और ट्रैक पर कब्जों के कारण कसरत व टहलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लाखों रुपये खर्च कर बनाई गई सुविधाओं का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।
