
गंधवानी (धार). गंधवानी नगर के समीप ग्राम खेड़ी में नवनिर्मित बाबा खाटू श्याम मंदिर में बुधवार रात्रि में चोरी की घटना हो गई. यहां पर बदमाशों ने मंदिर के अंदर घुसकर चांदी का छात्र बाबा का मुकुट नगदी समेत लगभग 10 लाख रुपए का सामान चुरा लिया. घटनाक्रम का पता सुबह मंदिर खुलते ही लगा तो यहां पर श्याम प्रेमी भक्तों की भीड़ उमड पड़ी. साथ ही चोरी की वारदात से लोगों में इतना गुस्सा था कि उन्होंने तत्काल नगर बंद का आह्वान कर दिया. गंधवानी नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान घटना के विरोध स्वरूप आधे दिन तक बंद रहे, वहीं बस स्टैंड पर एकत्रित भीड़ के द्वारा चक्का जाम भी कर दिया गया. भीड़ को समझने के लिए एसडीओपी भी मोनिका सिंह पहुंची थी जिन्होंने लोगों को समझ कर मार्ग को खुलवाया लेकिन लोगों में घटनाक्रम का गहरा आक्रोश है. वही घटनाक्रम के बाद एडिशनल एसपी विजय डावर भी यहां पर पहुंचे थे जिन्होंने मौके को देखा.
वही समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण आर्य और अन्य सदस्यों के द्वारा गंधवानी पुलिस थाने में चोरी के घटनाक्रम की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है. ग्राम खेड़ी में बाबा खाटू श्याम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बीती 10 तारीख को ही हुआ था यहां पर बाबा के श्रृंगार के चांदी के जेवरात और नगदी रखा हुआ था. बदमाशों के द्वारा चोरी कर लिया गया. इसी बात से भक्तों में गहरा आंकड़ों से और उन्होंने तत्काल घटनाक्रम के बाद विरोध दर्ज कर दिया और नगर बंद का आह्वान भी किया.
