मुंबई, 17 मार्च (वार्ता) देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता मारुति सुजुकी को आयकर विभाग से 5,786.4 करोड़ रुपये का नोटिस प्राप्त हुआ है।
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को बताया कि उसे 16 मार्च 2026 को आयकर विभाग से वित्त वर्ष 2022-23 के लिए प्रारूप आकलन आदेश प्राप्त हुआ है। इसमें संबंधित वित्त वर्ष के लिए कंपनी द्वारा घोषित आय में विभाग ने कुछ और आय जोड़ा है जबकि कुछ छूटों को खारिज कर दिया है। इस प्रकार विभाग ने अतिरिक्त आयकर की मांग की है।
कंपनी ने कहा है कि वह इसके खिलाफ विवाद समाधान पैनल के समक्ष आपत्ति दर्ज करेगी। इस आदेश का उसके वित्त, परिचालन और अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं होगा।
प्रारूप आंकलन आदेश अंतिम आदेश से पहले जारी किया जाता है जिस पर कंपनी अपनी आपत्तियां दे सकती है।
