भोपाल। मप्र के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बने हैं. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को शाजापुर, आगर, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, शिवपुरी, मुरैना, गुना, राजगढ़, टीकमगढ़, छतरपुर सहित जिलों में बारिश होने की संभावना बनी है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश भर में अभी बारिश का दौर जारी रहेगा. झाबुआ, अलीराजपुर, जबलपुर, इंदौर, भोपाल, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, मालवा, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, सहित जिलों में भी बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. प्रदेश में मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के सक्रिय होने के चलते बारिश का दौर जारी है.
