स्कूटी में रखे कागजात भी समय पर नहीं देख पाई पुलिस, हादसे के तीन दिन बाद मृतक के परिजनों को मिली सूचना

भोपाल।पिपलानी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति की स्कूटी और उसमें रखे मोबाइल फोने और कागजात होने के बावजूद भी पुलिस परिजनों को 3 दिन बाद सूचित कर पाई. मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की सही से कार्रवाई नहीं होने के चलते शव को इतने दिनों तक मर्चुरी में रखा गया.

मिली जानकारी के अनुसार मृतक राम बहादुर (55) रत्नागिरी में स्थित एक होटल में काम करते थे. मृतक होटल में मुख्य शेफ के तौर पर काम करते थे, जिससे वह देर रात को ही घर पहुंच पाते थे. 19, 20 अक्टूबर की देर रात जब वह होटल से अपनी स्कूटी से निकले थे. इसी दौरान रास्ते में दूसरे दो पहिया वाहन से जोरदार टक्कर होने से राम बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल को तुरंत ही इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मृतक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मृतक राम बहादुर शहर के अयोध्या नगर क्षेत्र में रहते थे. मृतक के भाई नीमकांत का आरोप है कि पुलिस ने उनके भाई की स्कूटी और उसमें रखे कागजात को बिना देखे ही शव को अज्ञात बता कर मर्चुरी में रखवा दिया. मृतक के भाई का कहना है कि घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने शव के बारे में परिजनों को जानकारी दी. मृतक की स्कूटी और उसकी डिग्गी में रखा मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त किया था. इसके बावजूद भी परिजनों को जानकारी देने में देरी की गई.

पिपालनी पुलिस का मामले में कहना है कि मृतक के स्कूटी की डिग्गी की चेकिंग नहीं किए जाने से परिजनों को देरी में सूचित किया गया. बता दें कि पिपलानी थाने के दो पुलिसकर्मियों पर हाल ही में उदित गायकी नाम के छात्र की पीट-पीटकर हत्या करने के भी आरोप लगे हैं. दोनों आरोपी पुलिसकर्मी फिलहाल सेंट्रल जेल में बंद है. थाना पुलिस पर अब मृतक राम बहादुर के परिजन धीमी कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं.

Next Post

बिरला ने की पेयजल कार्यों की समीक्षा

Thu Oct 23 , 2025
कोटा, 23 अक्टूबर (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को राजस्थान में कोटा स्थित कैंप कार्यालय में संसदीय क्षेत्र में चल रही और प्रस्तावित पेयजल परियोजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में श्री बिरला ने कहा कि पेयजल उपलब्धता जनजीवन की मूलभूत आवश्यकता है और विकास का आधार भी। […]

You May Like