सीधी:धान लोड पिकअप के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर शाम झिरिया टोला से धान से लोड पिकअप खड्डी के समीप चकडौर जा रहा था।
पिकअप में कुल 7 लोग सवार थे। चकडौर के समीप पिकअप के पहुंचते ही वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद पिकअप में सवार लोगों की चीख-पुकार गूंजने लगी। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पिकअप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। घायलों में 4 को ज्यादा चोंटे आई हैं वहीं 3 लोगों को मामूली चोंटे हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई।
