बीजापुर, 09 अप्रैल (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया है. जिसमें एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल जवान को जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया। घायल जवान सीआरपीएफ 196वीं बटालियन की बम डिस्पोजल स्क्वॉड टीम का सदस्य है जो मंगलवार को एरिया डोमिनेशन ड्यूटी पर टीम के साथ निकला था।
इस दौरान जब टीम कोड़ेपाल नाला के पास पहुंची, तभी माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी में जोरदार विस्फोट हो गया. ब्लास्ट की चपेट में आकर बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) के एक जवान के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है। घायल जवान को तत्काल जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चॉपर के जरिए बेहतर इलाज के लिए रायपुर स्थानांतरित किया गया है।
