गौशाला में घुसे तेंदुए ने गाय का किया शिकार

सतना: जिले के उचेहरा वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुशला बीट क्षेत्र के रामपुरवा धाम स्थित एक गौशाला में सोमवार रात करीब 12 बजे तेंदुए ने घुसकर एक गाय का शिकार कर लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कैमरा ट्रैप लगाने के साथ-साथ पिंजरा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से कुशला बीट के आसपास के कई गांवों में तेंदुए द्वारा पालतू जानवरों का लगातार शिकार किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ अब दिन के समय भी खेतों और बस्तियों के आसपास देखा जा रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है और उनकी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि इस दहशत को खत्म किया जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई है।

विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने, रात में अकेले बाहर न निकलने और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।रेंजर सचिन नामदेव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, “गौशाला के आसपास गश्त बढ़ाई गई है। क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या बढ़ रही है, जिसके कारण वे अब गांवों की ओर भी आने लगे हैं।”

Next Post

महीने भर बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा चोरी का आरोपी

Wed Apr 8 , 2026
सतना: जैतवारा थाने की पुलिस द्वारा घर मे घुसकर आलमारी से सोने चांदी के लगभग 8 लाख रु के आभूषण की चोरी करने वाले आरोपी को महीने भर बाद गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया।अभिषेक कुमार पाण्डेय थाना प्रभारी जैतवारा से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया द्वारा रिपोर्ट […]

You May Like