
जबलपुर। साइबर ठग ने एक महिला का मोबाइल हैक कर लिया। जानकारी के मुताबिक गढ़ा निवासी रश्मि केवट को एक नंबर से काल आया। काल धारक ने खुद को बैंक अधिकारी बताया और कहां कि फ्लिपकार्ट का पार्सल डिलीवर होना है जिसके बाद महिला के मोबाइल नंबर पर एक नंबर मैसेज किया और उस पर कॉल करने के लिए कहा। कॉल करते ही फोन हैक हो गया था। इसके बाद ठग ने महिला के परिचितों को फोन कर पैसों की जांच मांग की। जब महिला को इसका पता चला तो उसने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
