शिवराज ने बिल गेट्स के साथ की कृषि चर्चा

नयी दिल्ली 17 मार्च (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत के कृषि अनुसंधान श्रेष्ठ हैं और दुनिया इनका लाभ ले सकती हैं।

श्री चौहान ने साेमवार को यहां गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स के साथ बैठक हुई। इस दौरान कृषि एवं ग्रामीण विकास के विभिन्न विषयों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। बैठक के बाद श्री चौहान ने बताया कि कृषि, खाद्य सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी नवाचार और ग्रामीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि कृषि साझेदारी को और गहरा करने की असीम संभावनाएं हैं। विशेषकर डिजिटल कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी एवं जलवायु अनुकूलित कृषि तकनीकों के क्षेत्र में काम किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत, ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत पर चलते हुए वैश्विक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। भारत ‘सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे संतु निरामयाः’ और ‘परहित सरिस धरम नहीं भाई’ के विचार में विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण तथा कृषि विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

श्री चौहान ने कहा कि भविष्य की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ध्यान जलवायु-प्रतिरोधी और बायोफोर्टिफाइड किस्मों के विकास पर है। बैठक में केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव शैलेष सिंह सहित दोनों मंत्रालयों के अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

संवैधानिक कानून पर कार्यशाला आयोजित

Mon Mar 17 , 2025
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में संवैधानिक कानून पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण प्रावधानों और उनके व्यावहारिक पहलुओं की गहन जानकारी प्रदान करना था। कार्यशाला के मुख्य वक्ता एडवोकेट ईशांत बंसल, संस्थापक, लीगल एडमायर्स एंड कंपनी रहे। उन्होंने संविधान के विभिन्न […]

You May Like