संवैधानिक कानून पर कार्यशाला आयोजित

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय में संवैधानिक कानून पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण प्रावधानों और उनके व्यावहारिक पहलुओं की गहन जानकारी प्रदान करना था।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता एडवोकेट ईशांत बंसल, संस्थापक, लीगल एडमायर्स एंड कंपनी रहे। उन्होंने संविधान के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए उसके न्यायिक व प्रशासनिक प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को संवैधानिक कानून के व्यावहारिक अनुप्रयोग से अवगत कराया और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यशाला का आयोजन सहायक प्राध्यापक ओजस्वी गुप्ता द्वारा किया गया, जो महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीति पांडेय के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम में छात्र समन्वयक सरीता और अंजलि ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्रों ने कार्यशाला में संवैधानिक कानून की गहरी समझ प्राप्त की। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों ने संवैधानिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किए और विशेषज्ञ से मार्गदर्शन प्राप्त किया।

प्राचार्य डॉ. नीति पांडेय ने इस आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि इस तरह की शैक्षिक गतिविधियां छात्रों के बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया, जिससे विधि के छात्र व्यावहारिक ज्ञान अर्जित कर अपने करियर में आगे बढ़ सकें।

Next Post

उन्नत प्रौद्योगिकी की मदद से रसद प्रबंधन को कुशल बनाएं अधिकारी : मुर्मु

Mon Mar 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 मार्च (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बढते वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव के बीच नौसेना की विभिन्न सेवाओं से जुड़े अधिकारियों से उन्नत प्रौद्योगिकी की मदद से रसद प्रबंधन को कुशल बनाये जाने पर बल दिया है। श्रीमती मुर्मु ने सोमवार को यहां राष्ट्रपति भवन में भारतीय नौसेना सामग्री […]

You May Like