इंदौर: बेटमा का जिला बदर किए गए 38 वर्षीय आरोपी राजेश पिता अंतरसिंह सिसौदिया निवासी ग्राम मेठवाड़ा, को प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति के पाए जाने पर गिरफ्तार कर उपजेल तकीपुरा भेजा गया। आरोपी पर पूर्व में जिला इंदौर सहित अन्य सीमावर्ती जिलों से 6 माह के लिए निष्कासन आदेश जारी किया गया था।
थाना प्रभारी मीना कर्णावत के निर्देशन में पुलिस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर कार्रवाई करते हुए राजेश को मेठवाड़ा फांटा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे उपजेल तकीपुरा भेज दिया।
