ग्वालियर : ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर आज मंगलवार को उपनगर ग्वालियर के वार्ड नंबर 01, 06 तथा 07 में 1.86 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन कर रहे हैं।ऊर्जा मंत्री तोमर ने मंगलवार सुबह वार्ड नंबर 1 स्थित बजरंग कॉलोनी की विभिन्न गलियों में 48 लाख की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन हनुमान मंदिर बजरंग कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में किया।
तदोपरान्त 46 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 01 गुप्तेश्वर कालोनी की विभिन्न गलियों में सीमेंट कांक्रीट रोड एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन गुवरयाऊ माता मंदिर गुप्तेश्वर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में किया।ऊर्जा मंत्री तोमर अब दोपहर 01 बजे 30 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 01 गुप्तेश्वर कॉलोनी में गुप्तेश्वर मंदिर के सामने स्थित धोबीघाट पर संत गाडके महाराज (रजक समाज) का सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य का भूमिपूजन धोबीघाट गुप्तेश्वर मंदिर के सामने आयोजित कार्यक्रम में करेंगे।
इसके बाद दोपहर 02 बजे 38 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 01 लक्ष्मीपुरम में नटखट हनुमान पार्क निर्माण कार्य का भूमिपूजन नटखट हनुमान मंदिर लक्ष्मीपुरम ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे।ऊर्जा मंत्री तोमर शाम 05 बजे 21 लाख रुपए की लागत से वार्ड क्रमांक 07 प्रसाद नगर में रामप्रकाश बैस के मकान से शिवशक्ति स्कूल तक निर्मित होने वाली सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन शिवशक्ति स्कूल के पास प्रसाद नगर में आयोजित कार्यक्रम में करेंगे।
