माता प्रसाद शुक्ल को मिला राष्ट्रीय श्री हरि गौरव सम्मान

ग्वालियर: इंटेक ग्वालियर चैप्टर, डॉ हरी वल्लभ माहेश्वरी शोध संस्थान एवं हेरिटेज फाउंडेशन ग्वालियर द्वारा कला वीथिका में प्रथम राष्ट्रीय श्री हरि गौरव सम्मान मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए अवदान के लिए 25 विभूतियों को सम्मान प्रदान किए गए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय इंटेक के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, ग्वालियर चैप्टर के अध्यक्ष विकास सिंह एवं डॉ मीनाक्षी माहेश्वरी मंचासीन रहे। इस अवसर पर अशोक सिंह ने डॉक्टर हरि बल्लभ माहेश्वरी द्वारा पुरातत्व और संस्कृति के क्षेत्र में दिए गए योगदान की विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर साहित्य में दिये गए योगदान के लिए माता प्रसाद शुक्ल को उनकी पुस्तक ग्वालियर के गली बाजार मोहल्ले एवं जोरा के मंगोड़े के लिए सम्मानित किया गया। चंदेरी से कल्ले भाई, सागर से डॉ बलवंत भदौरिया, ओरछा, झांसी आदि शहरों की विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ सुरेश सम्राट, डॉ अजय अग्निहोत्री, हरीश धवन आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मीनाक्षी एवं आभार डॉक्टर नीलकमल माहेश्वरी ने व्यक्त किया।

Next Post

शिवपुरी जेल में कल भाइयों को राखी बांध सकेंगी बहनें, सुबह 9 से 2:30 बजे तक का समय तय

Thu Aug 27 , 2026
शिवपुरी:शिवपुरी सर्किल जेल में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कल 28 अगस्त को बंदियों से उनके परिजनों की खुली मुलाकात होगी। जेल प्रशासन ने मुलाकात का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित किया है। इस दौरान पुरुष बंदियों से मिलने के लिए परिवार की केवल महिला […]

You May Like

मनोरंजन