मोबाइल विवाद में तीन बच्चों की मां ने जहर खाकर दी जान

इंदौर:आजाद नगर थाना क्षेत्र में तीन बच्चों की मां ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. हालत बिगड़ने पर उसे एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई.
थाना प्रभारी लोकेश भदौरिया ने बताया कि 26 वर्षीय मृतका सीमा पति चंद्रभान प्रजापति निवासी अभिषेक नगर है. चंद्रभान ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे घर पहुंचा तो सीमा की तबीयत खराब थी.

पूछने पर उसने जहर खाने की बात बताई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले आया था. जबकि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीमा की करण नाम के युवक से मोबाइल पर बातचीत और चैटिंग को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था. इसी बात से आहत होकर उसने यह कदम उठाया. दोनों की शादी को करीब 8 साल हो चुके थे और उनके तीन बच्चे हैं. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. महिला के मोबाइल की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

अब नहीं लगेगा जाम: बोर्ड ऑफिस चौराहे के टर्निंग पॉइंट से हटे ऑटो, राहगीरों को राहत; सुधरी यातायात व्यवस्था

Thu Apr 2 , 2026
नीरज कुमार मिश्रा भोपाल:ट्रैफिक पुलिस के सख्त रवैए से बोर्ड आफिस चौराहे पर बिगड़ी यातायात व्यवस्था में सुधार दिख रहा है. प्रगति चौराहे की तरफ जाने वाले बोर्ड आफिस चौराहे के प्वाइंट पर सवारी आटो और ई रिक्शा चालकों पर की गई सख्ती से वाहन अब सड़क पर गाइडलाइन के […]

You May Like