
ग्रेटर नोएडा। NBCC ने लीशर वैली, ग्रेटर नोएडा में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। अंबेडकर जयंती का यह अवसर भारतीय संविधान के निर्माता एवं समानता, न्याय और सशक्तीकरण के प्रबल समर्थक को याद करने का महत्वपूर्ण दिन है। इस दौरान उनके राष्ट्र निर्माण और सामाजिक न्याय में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में आर वेंकटरमणि, भारत के महान्यायवादी एवं लर्नेड कोर्ट रिसीवर (आम्रपाली परियोजनाएँ), के पी महादेवस्वामी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनबीसीसी तथा सुमन कुमार, निदेशक (वाणिज्य) की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे।
एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में एनबीसीसी ने लीशर वैली एफएआर परियोजनाओं में सैंपल फ्लैट का उद्घाटन किया, जो परियोजना की गुणवत्ता और प्रगति को दर्शाता है।
समारोह के दौरान श्रमिकों और उनके बच्चों को सम्मानित कर समावेशिता और सराहना की भावना को भी प्रदर्शित किया गया। बच्चों को राष्ट्र का भविष्य बताते हुए उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उपहार और प्रशंसा प्रतीक प्रदान किए गए। यह पहल विकसित भारत के विज़न को आगे बढ़ाने के साथ-साथ कार्यबल के योगदान को सम्मानित करने और युवाओं की नवाचारी सोच को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम रही।
