भ्रष्टाचार से जुड़े दस्तावेज नही दे रहे जनपद सीईओ, कई बार लिखा गया पत्र

रीवा:नईगढ़ी जनपद पंचायत अन्तर्गत भ्रष्टाचार की हुई शिकायत के बाद जांच के निर्देश हुए, लेकिन जांच अधर में लटकी हुई है. दरअसल रिकार्ड उपलब्ध न कराए जाने के कारण जांच नही हो पा रही है. आरईएस के कार्यपालन यंत्री बार-बार पत्र लिख रहे है उसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी दस्तावेज उपलब्ध नही करा रहे है.मामला नईगढ़ी जनपद पंचायत के बदौआ का है. जहा तत्कालीन पूर्व सरपंच, तत्कालीन पूर्व सचिव एवं वर्तमान सरपंच एवं सचिव द्वारा किये गये भ्रष्टाचार की शिकायत की गई थी.

जिस पर जांच ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग क्रमांक-2 के कार्यपालन यंत्री को मिली और कार्यपालन यंत्री श्री रावत द्वारा दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने के लिये जनपद नईगढ़ी सीईओ को 11 सितम्बर 2025 को स्मरण पत्र क्रमांक 1287 लिखा गया और 3 दिवस के अंदर अनियमितता से जुड़े दस्तावेज मांगे गये है. इसके पहले भी पत्र लिखकर दस्तावेज मांगे गए लेकिन आज तक कोई दस्तावेज उपलब्ध नही कराया गया.

जिससे यह साबित होता है कि अधिकारी खुद नही चाहते कि भ्रष्टाचार की जांच हो. शिकायतकर्ता रमेश कुमार द्विवेदी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है. यह शिकायत आयुक्त रीवा संभाग के टीएल में दर्ज हुई थी और जांच का दायित्व ईई आरईएस श्री रावत को सौंपा गया. लेकिन श्री रावत के बार-बार पत्र लिखने के बावजूद जनपद पंचायत नईगढ़ी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा आवश्यक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि बड़े पैमाने पर लेन-देन और राजनीतिक दबाव की संभावना से जुड़ा है. जांच अधिकारी श्री रावत का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने स्वयं जिला पंचायत स्तर पर फैले भ्रष्टाचार का जिक्र किया था. बदौआ ग्राम पंचायत का दस्तावेज न देना भ्रष्टाचार में लीपापोती है.

Next Post

घर से खेलने निकली बालिका को उसकी सहेली के घर से किया दस्तयाब

Sun Sep 14 , 2025
सिंगरौली: घर से खेलने निकली मासूम बच्ची को जयंत चौकी पुलिस ने उसकी सहेली के घर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया है। लापता बच्ची को पाकर परिजन खुश हुए।पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार को जयंत निवासी सात वर्षीय मासूम बच्ची स्कूल से घर पहुंची। कुछ देर बाद वह […]

You May Like