घर से खेलने निकली बालिका को उसकी सहेली के घर से किया दस्तयाब

सिंगरौली: घर से खेलने निकली मासूम बच्ची को जयंत चौकी पुलिस ने उसकी सहेली के घर से दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया है। लापता बच्ची को पाकर परिजन खुश हुए।पुलिस के मुताबिक बीते शुक्रवार को जयंत निवासी सात वर्षीय मासूम बच्ची स्कूल से घर पहुंची। कुछ देर बाद वह अपनी मां से खेलने जाने के लिए बताकर घर से निकली। लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी तो परिजन परेशान हो गए।

उसकी तलाश के लिए परिजन आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए क्षेत्र में उसे ढूंढ़ने लगे। मगर कहीं पता नहीं चला तो जयंत चौकी पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लापता नाबालिग बच्ची की तलाश में जुट गई। थाना प्रभारी विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी ने इस मामले को गंभीरता से लेकर चौकी प्रभारी को लापता बच्ची की तलाश करने का निर्देश दिया। चौकी प्रभारी सुधाकर सिंह सहित गठित पुलिस टीम ने स्कूल सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। इसके बाद पता चला कि नाबालिग बच्ची अपनी सहेली के घर चली गई थी। पुलिस ने लापता बच्ची को दस्तयाब कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

Next Post

सहुआर महान नदी से अवैध रेत लोड ट्रैक्टर जब्त

Sun Sep 14 , 2025
देवसर:जियावन थाना पुलिस ने सहुआर महान नदी से अवैध रेत लोड कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रेड की गई, जहां चालक शिवसागर रावत (29), निवासी ग्राम अकौरी, ट्रैक्टर में रेत भरते पाया गया। आरोपी अवैध रेत परिवहन कर […]

You May Like