देवसर:जियावन थाना पुलिस ने सहुआर महान नदी से अवैध रेत लोड कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा। थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रेड की गई, जहां चालक शिवसागर रावत (29), निवासी ग्राम अकौरी, ट्रैक्टर में रेत भरते पाया गया।
आरोपी अवैध रेत परिवहन कर बिक्री की तैयारी में था। पुलिस ने मौके पर ट्रैक्टर जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 303(2), 317(5) बीएनएस व 4/21 खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की है।
