इंदौर: गांधी नगर थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा डिवाइडर से टकराने की बात को लेकर विवाद बढ़ गया. आरोप है कि तीन युवकों ने फरियादी विक्की फाल्के और उनकी 25 वर्षयी पत्नी प्रियंका फाल्के के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी.
घटना नैनोद मल्टी के सामने हातोद मेन रोड पर हुई. प्रियंका फाल्के इस झगड़े में घायल हो गईं. गांधी नगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
