विजयनगर में पारिवारिक विवाद, सौतेले बेटों ने बुजुर्ग पर किया हमला

इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति के साथ उसके सौतेले बेटों ने मारपीट कर दी. देर रात मालवीय नगर स्थित मातेश्वरी किराना दुकान के पास हुई. फरियादी जम्मो कुमार जैन निवासी कालीदास कॉलोनी (झालावाड़) ने बताया कि उनकी दूसरी पत्नी के बेटे नवीन , आकाश और आशीष अहिरवार घर में शोरगुल कर रहे थे.

मना करने पर तीनों ने गाली-गलौज की और लात-मुक्कों से हमला कर दिया. मारपीट में फरियादी की आंख के पास चोट लगी और खून निकल आया.विजयनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की.

Next Post

परिवार की मौजूदगी में चोरी, चिल्लाए परिजन, चोरों ने कहा चुप रहो, हमें चोरी करने दो

Mon Aug 18 , 2025
ग्वालियर: विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महलगांव में चोरों ने परिवार की मौजूदगी में लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना बीती रात की है। जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र कुमार पाठक के घर में आधी रात चोर घुस गए। घर के सदस्य सो रहे थे, तभी अचानक […]

You May Like