खेत से लोहे के पाइप का चोरी का खुलासा

देवास। पुलिस ने खेत से लोहे के पाइप चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को तो मौके से ही चोरी करते हुए पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा भाग गया था। उसे भी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर मात्र छह घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गत दिवस डायल 112 के माध्यम से अमित पठान निवासी रामनगर देवास ने सूचना दी कि रसूलपुर ब्रिज बायपास, टिगरिया रोड स्थित उसके खेत से टीन शेड निर्माण में उपयोग होने वाले लोहे के पाइप दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर चोरी कर ले जा रहे हैं। वह भी तत्काल मौके पर पहुंचा तथा अपने पड़ोसी की सहायता से दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान एक आरोपी मौके से भागने में सफल हो गया, जबकि दूसरे आरोपी को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान माखन कुमावत उम्र 30 वर्ष निवासी संजय नगर अमोना के रूप में हुई। सूचना प्राप्त होते ही डायल-112 टीम एवं थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा आरोपी को अभिरक्षा में लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना औद्योगिक क्षेत्र में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

घटना में शामिल फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस ने तत्काल सर्चिंग अभियान प्रारंभ किया। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त हुलिए एवं अन्य सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने घटना के महज 6 घंटे के भीतर फरार आरोपी पवन अहिरवाल उम्र 24 वर्ष निवासी जयसिंहनगर हाल मुकाम गांधी चौक बावड़िया को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए लोहे के पाइप एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त किया गया। उक्त दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं तथा इनके विरुद्ध पूर्व में भी चोरी संबंधी अपराध पंजीबद्ध है।

Next Post

रामघाट पर डूबते श्रद्धालु बचाई गई जान 

Thu Sep 24 , 2026
उज्जैन। शिप्रा नदी के रामघाट पर स्नान के दौरान विदिशा से आए एक श्रद्धालु के गहरे पानी में चले जाने से वह डूबने लगा। श्रद्धालु को डूबता देख रामघाट पर तैनात एसडीआरएफ जवान राहुल परिहार ने बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी और रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर […]

You May Like