रेडक्रॉस सोसायटी ने आदिवासियों को गर्म वस्त्र वितरित किए

ग्वालियर: रेडक्रॉस सोसाइटी ग्वालियर द्वारा कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशानुसार आदिवासी बस्तियों मे महिला एवं बच्चो को गर्म कपडे वितरित किये गए। इस अवसर पर एसडीएम विनोद सिंह, रेडक्रॉस सचिव नवल किशोर शुक्ला उपस्थित थे।

सहरिया आदिवासियों को 350-400 गर्म वस्त्र ग्राम नेनागिर एवं देवरा टांका करैया में वितरण किए गए। कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार शर्मा (सेवाभारती पूर्णकालिक) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी ग्वालियर से शराफत हुसैन, सुरेंद्र कुशवाह, इन्दर सिंह राजे सहित जनजाति सुरक्षा मंच की ओर से जिला प्रसार प्रमुख डॉ. संजय सिंह, सुनीता सेठानी, कुसुम एवं शिलाबाई उपस्थित रहीं।

Next Post

राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जीवाजी विश्वविद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

Mon Jan 12 , 2026
ग्वालियर:“राज्य स्तरीय युवा उत्सव–2026” का आयोजन सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन की संगठन व्यवस्था में किया गया।उक्त आयोजन में जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के 69 सदस्यीय सांस्कृतिक दल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उपलब्धियां अर्जित कीं। प्रतियोगिताओं में कार्टूनिंग में सोमभा सेन (एसओएस, जीवाजी विश्वविद्यालय) ने […]

You May Like