राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जीवाजी विश्वविद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन

ग्वालियर:“राज्य स्तरीय युवा उत्सव–2026” का आयोजन सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय, उज्जैन की संगठन व्यवस्था में किया गया।उक्त आयोजन में जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के 69 सदस्यीय सांस्कृतिक दल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सहभागिता करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उपलब्धियां अर्जित कीं। प्रतियोगिताओं में कार्टूनिंग में सोमभा सेन (एसओएस, जीवाजी विश्वविद्यालय) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं सोलो वेस्टर्न में हर्षिता सक्सेना (एमएलवी कॉलेज) ने द्वितीय स्थान तथा ऑन द स्पॉट पेंटिंग में सोमभा सेन (एसओएस, जीवाजी विश्वविद्यालय) ने भी द्वितीय स्थान हासिल किया। वक्तवकला में समीक्षा दुबे (एसओएस, जीवाजी विश्वविद्यालय) ने शानदार प्रदर्शन किया। शास्त्रीय एकल गायन में हेमांग (माधव कॉलेज), माइम, एकांकी (एसओएस, जीवाजी विश्वविद्यालय) तथा ग्रुप वेस्टर्न में के. आर. जी. कॉलेज की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दल का नेतृत्व डॉ. मानव महंत (के. आर. जी. कॉलेज) एवं डॉ. जयंत कोष्टी (वी. आर. जी. कॉलेज) ने किया।

Next Post

ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम: सुशासन और स्वराज के लिए सरकार प्रतिबद्ध- सीएम डॉ यादव

Mon Jan 12 , 2026
भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश (ग्राम विकास पखवाड़ा) के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन और स्वराज की भावना के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के […]

You May Like