भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश (ग्राम विकास पखवाड़ा) के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुशासन और स्वराज की भावना के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के बिना विकसित मध्यप्रदेश का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने ग्राम स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया। डॉ. यादव ने कहा कि ग्राम विकास पखवाड़ा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं, आजीविका के अवसरों और सामाजिक सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी। सरकार का उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर बनाकर प्रदेश को विकास के नए आयाम तक पहुंचाना है।
