लोकायुक्त कार्रवाई: सरई तहसीलदार कार्यालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

सिंगरौली: रीवा लोकायुक्त पुलिस ने सरई तहसीलदार कार्यालय में पदस्थ बाबू लखपति वैस को 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आरोपी बाबू पर जमीन नामांतरण के प्रकरण में आवेदक रामनारायण शाह से अवैध राशि की मांग किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी।

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए बाबू को रिश्वत की राशि लेते समय पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। लोकायुक्त पुलिस द्वारा मामले में आगे की जांच और दस्तावेजी कार्रवाई जारी है।

Next Post

इस वर्ष भोपाल में रहेंगे चार स्थानीय अवकाश

Mon Jan 12 , 2026
भोपाल: राज्य शासन ने आज पूरे भोपाल जिले के लिए तीन और सिर्फ भोपाल के लिए एक स्थानीय अवकाश का आदेश जारी है। जिसके अनुसार मकर संक्रांति, बुधवार 14 जनवरी, अनंन्त चर्तुदशी, शुक्रवार 25 सितम्बर, महानवमी सोमवार 19 अक्टूबर और भोपाल गैस त्रासदी बरसी दिवस (केवल भोपाल शहर के लिए) […]

You May Like