देश के मुख्य चुनाव आयुक्त आज इंदौर में

इंदौर: देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शनिवार को इंदौर आ रहे है. वे शाम 4 बजे लता मंगेशकर सभागृह में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की बैठक में शामिल होंगे. इस दौरान वे अलग अलग विधानसभा के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और बीएलओ से चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे. दौरे में मुख्य चुनाव आयुक्त ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी करेंगे.

देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर आज इंदौर आ रहे हैं. चुनाव आयुक्त करीब 1 बजे इंदौर पहुंचेंगे. इसके बाद रेसिडेंसी पर दोपहर का भोजन लेकर 3.30 बजे राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में बूथ लेवल अधिकारियों और रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से चुनाव ओर आगामी चुनावों को लेकर समस्या ओर समाधान पर चर्चा करेंगे. इसके बाद वे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग पर दर्शन करने रवाना हों जाएंगे और रात्रि विश्राम वहीं करेंगे. अगले दिन सुबह ओंकारेश्वर एवं महेश्वर में भ्रमण करेंगे. वहां से इंदौर लौटकर शाम को दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

Next Post

राजा रघुवंशी हत्याकांडः मुख्य आरोपी की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से इनकार

Sat Jul 4 , 2026
इंदौर:चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी की जमानत फिलहाल बरकरार रहेगी. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मेघालय हाईकोर्ट के जमानत आदेश पर तत्काल रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि आदेश पर कुछ आपत्तियां जरूर हैं, लेकिन आरोपी पहले ही जेल से रिहा हो चुकी है. ऐसे में […]

You May Like

Play sound