सीहोर। जिला अभिभाषक संघ चुनाव के परिणामों की सोमवार की शाम घोषणा की गई. जिसमें वरिष्ठ अभिभाषक अनिल पारे ने शानदार जीत हासिल की. इस मौके पर उनकी विजय श्री की घोषणा के बाद समर्थन जीत के बाद कचहरी परिसर में जोरदार जश्न का माहौल रहा. नारेबाजी और माला पहनाकर जीतने वालों का स्वागत किया गया. सोमवार को सुबह अभिभाषक संघ अध्यक्ष पद सहित उपाध्यक्ष एवं पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई. शाम को मतदान का परिणाम घोषित किया गया जिसमें अभिभाषक संघ के नवीन अध्यक्ष के रूप में अनिल पारे विजयी घोषित हुए. मतदान में कुल 367 मतदाताओं में से 333 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया. इसमें से 196 मत अनिल पारे व लखन परमार को 128 मत प्राप्त हुए जबकि 9 मत निरस्त हुए. इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र प्रजापति व पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर श्रवण वास्तवार निर्वाचित हुए. मतगणना के पश्चात सभी विजयी उम्मीदवारों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया.
अभिभाषक संघ अध्यक्ष बने अनिल पारे
