विवि में कम्बल का वितरण, कुलगुरू ने कहा नर सेवा ही नारायण सेवा

रीवा। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, रीवा के कुलगुरु के नेतृत्व में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, आउट सोर्स कर्मचारियों तथा मजदूरों को कम्बल वितरण किया गया.

इस अवसर पर अमरपाटन विधानसभा के पूर्व विधायक राम खेलावन पटेल, विश्वविद्यालय के कुुलसचिव प्रो. सुरेन्द्र सिंह परिहार के साथ-साथ विश्वविद्यालय के आचार्यगण, कर्मचारीगण भी उपस्थित रहकर कम्बल वितरण में सहयोग किया. लगभग 250 कम्बलों का विवरण किया गया. विगत अनेक वर्षो से विश्वविद्यालय में यह परम्परा स्थापित है कि यहाँ के शिक्षक व अधिकारीगण आपस में कुछ धनराशि एकत्र कर जाड़े के मौसम में कम्बल वितरण का कार्य करते हैं. इस अवसर पर कुलगुरु ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के वंचित लोगों का ख्याल रखना हम सभी का पुनीत कर्तव्य है. वास्तव में मंदिर मठों में विराजमान परमात्मा का यही संदेश है कि मैं उन वंचित लोगों में बसता हूँ. इसीलिए विवेकानन्द ने नर सेवा को नारायण सेवा कहा है. आगे उन्होंने कहा कि ऐसे पुनीत कार्य से मन प्रसन्न होता है तथा अन्त:करण की शुद्धता होती है. यही तो परमात्म भाव है. इसलिए उन्होंने समाज के सम्पन्न लोगों से यह अपेक्षा थी कि वंचितों की सेवा कर अपना परम कल्याण करना चाहिए.

Next Post

संदिग्ध मौत पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर थाने का किया घेराव

Wed Dec 10 , 2025
रीवा। मऊगंज जिले के हनुमना थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हुई एक संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. उल्लेखनीय है कि नगर परिषद क्षेत्र के भाठी गांव के पास हुए कथित सडक़ हादसे में तिलया गांव निवासी 48 वर्षीय प्रदीप शुक्ला की मौत के बाद परिजनों […]

You May Like