अबुजा 01 जून (वार्ता) नाइजीरिया में हाल ही में संपन्न राष्ट्रीय खेल महोत्सव से लौट रहे एथलीटों के एक समूह को ले जा रही बस के देश के उत्तरी हिस्से में एक व्यस्त एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो जाने तथा तीन अन्य के घायल होने की घटना सामने आयी है।
संघीय सड़क सुरक्षा कोर के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओलुसेगुन ओगुंगबेमाइड ने बताया कि दुर्घटना शनिवार दोपहर को कडुना-कानो एक्सप्रेसवे पर उस समय हुई जब तेज गति से जा रही बस अनयंत्रित होकर सड़क से उतरने के बाद पलट गयी ।
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनूबू ने कहा कि यह घटना “राष्ट्र के लिए एक विनाशकारी झटका है।
