नशा एवं बाल विवाह के खिलाफ जागरूक करूंगी खुशबू आदिवासी

*एमएलबी कॉलेज में जन जागरण कार्यशाला का आयोजन*

ग्वालियर। एमएलबी कॉलेज में बाल विवाह के विरुद्ध जन जागरण को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. हरीश अग्रवाल थे. अध्यक्षता राजनीति विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रो. कुसुम भदौरिया ने की, प्रो. दीपक शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि विकसित राष्ट्र और समाज निर्माण के लिए समुदाय के प्रत्येक वर्ग मुख्यतः महिलाएं एवं बच्चों का समग्र रूप से सशक्त एवं सुरक्षित होना आवश्यक है. सोसाइटी फोर एलाइनमेंट एंड वॉलंटरी एक्शन द्वारा दायर याचिका पर सुनाए गए निर्णय में बाल विवाह के विरुद्ध दिए गए निर्देशों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आंध्र प्रदेश,असम, बिहार, झारखंड, राजस्थान, तेलंगाना, त्रिपुरा,पश्चिम बंगाल में आज भी यह कुप्रथा चली आ रही है।

खुशबू आदिवासी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने इस अवसर पर कहा कि वह आदिवासी समाज से आती हैं। समाज अशिक्षा गरीबी से ग्रसित है वहां 15 वर्ष तक की बच्चियों का बाल विवाह कर दिया जाता है मेरे पिता नहीं है मां ने मुझे उसे शिक्षा के लिए प्रेरित किया है मैं शासकीय सेवा में आने के बाद समाज में नशा बाल विवाह शिक्षा को लेकर आदिवासी लड़कियों को जागरूक करूंगी।

मुख्य अतिथि प्रो. हरीश अग्रवाल ने कहा कि इस बुराइयों से समाज को बचाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए प्रो. कुसुम भदोरिया ने कहा कि शासन इस दिशा में गंभीर है और अनेक काम कर रहा है. इस अवसर पर प्रोफेसर रवि रंजन, प्रोफेसर विभा दूरवार,प्रोफेसर ज्योत्सना राजपूत एवं प्रोफेसर कुसुम चौधरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे थे. खुशबू आदिवासी, अनुष्का तोमर, नमन उपाध्याय, दीपक परिहार को महाविद्यालय में बाल विवाह के खिलाफ समाज जागरूकता के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया.

Next Post

महाकुंभ में उमड़ रहा है आस्था का ज्वार

Wed Feb 5 , 2025
महाकुंभ नगर 05 फरवरी (वार्ता) प्रयागराज महाकुंभ में आस्था का सैलाब थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी संगम नगरी में 68 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगायी। अधिकृत जानकारी के अनुसार आज शाम आठ बजे तक त्रिवेणी में 67 लाख 68 हजार श्रद्धालु स्नान […]

You May Like