बायपास सर्जरी की सुविधा ग्वालियर में उपलब्ध कराने पूर्व मंत्री यादव ने सीएम को लिखा पत्र

ग्वालियर। चम्बल संभाग के किसी भी शासकीय अस्पताल में दिल के मरीजों का ऑपरेशन कराने हेतु बायपास सर्जरी कराने की कोई भी व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को ग्वालियर से बाहर भोपाल, इन्दौर, दिल्ली आदि शहरों में जाना पड़ता है, इससे गरीब वर्ग के मजदूर, किसान मरीजों को भारी आर्थिक परेशानी उठानी पड़ती है। इस हेतु ग्वालियर के ही शासकीय जयारोग्य चिकित्सा अस्पताल में मरीजों के हित में कार्डिया थोरोसिक विभाग खोला जाना अतिआवश्यक है। इसके लिये पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवान सिंह यादव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया है।

पूर्व मंत्री भगवान सिंह ने इस बारे में मुख्यमंत्री को पत्र लिखने के साथ ही केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी पहल करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा भगवान सिंह यादव द्वारा विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, राज्यसभा सदस्य अशोक सिंह, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, केबीनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह तथा भोपाल भाजपा संगठन प्रभारी महेन्द्र सिंह से भी मरीजों के हित में ग्वालियर में कार्डियोथोरोसिक विभाग जो जहाँ पूर्व से ही ऊपर मंजिल पर भवन तैयार है, खुलवाया जाये। इस हेतु कार्डियोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत रस्तोगी से उपकरणों तथा चिकित्सकों सम्बन्धी पूरी विधिवत जानकारी 85 पृष्ठों में कराकर ग्वालियर मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ. आर.के.एस. धाकड़ द्वारा शासन को भिजवा दी है।

Next Post

पांडे या विजय बैस में से होगा नया भाजपा जिलाध्यक्ष

Sat Jan 4 , 2025
सहमति नहीं बनी तो भाजपा नेत्री को मिल सकता है मौका   शाजापुर, 4 जनवरी. भाजपा जिलाध्यक्ष को लेकर गुटबाजी और आपसी खींचतान के चलते जिलाध्यक्ष पद को लेकर चर्चा का दौर जारी है. जहां जिले के विधायक डॉ. रवि पांडे के लिए सहमत हैं तो मंत्री विजयसिंह बैस के […]

You May Like

Play sound